किरण रांका रिपोर्टर


आष्टा के श्रेष्ठ शासकीय मॉडल स्कुल की 3 छात्राओं ने स्कुल में गैरहाजिर रह इंदौर जाकर अज्ञात कारणों से जहर खा लिया दो छात्राओं की किशोर वय में आकस्मिक मृत्यु हो गई । एक छात्रा का इलाज जारी है । इस वीभत्स घटना ने पालको को झकझोर दिया है समुचे देश एवं प्रदेश में शोशल मिडिया के बच्चों एवं किशोर वय के बालक बालिकाओ में बढ़ते दुरूपयोग पर पालको एवं शिक्षा जगत को अतिरिक्त ध्यान देना आवश्यक है । इसी आशय को लेकर स्थानीय पुष्प स्कुल में आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर पालिका परिषद आष्टा के पुर्व अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने बच्चों के स्कुल में जाकर प्राचार्य फ़ादर मेलविन् को पुष्प गुच्छ भेंट कर शिष्टाचार भेंट कर शोशल मीडिया बाबत चर्चा की । प्राचार्य और पालक कैलाश परमार सहमत थे की बच्चों को पालक गण मोबाईल उपलब्ध न कराये अगर ऐसा करना बहुत ही अपवाद स्थिति में आवश्यक भी हो तो बच्चों पर निगरानी रखी जाएं। दर असल कोविड के 2 सालों में बच्चों की पढ़ाई आन लाइन मोबाईल पर हुई तब से बच्चों में मोबाईल का उपयोग बढ़ा है अब सभी स्कुलो में नियमित कक्षाएँ लग रही है इस कारण बच्चों को सख्ती से मोबाईल के दुरूपयोग को रोका जाये। पुर्व न. पा. अध्यक्ष ने कहा की वे अतिशीघ्र अन्य सभी स्कुलो में जाकर प्राचार्य प्रधानाध्यपक से भेंट कर सामाजिक जागरूकता के इस महत्वपूर्ण कार्य को करेंगे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है