विकास श्रीवास्तव रिपोर्टर




आज दिनांक 01/11/2022 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नावांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन सामिति कैमोर द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन किया गया एवं सरस्वती शिशु मंदिर कैमोर में कार्यक्रम किया गया जिसमें जनजगरुता रैली का आयोजन किया गया एवं नशा मुक्ति की शपत दिलाई गई जिसमें कार्यक्रम समन्वयक शांति यादव द्वारा लोगो को नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया गया एवं मेंटर ममता यादव द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। इस कार्यक्रम में सभी लोगो ने नशा मुक्ति अभियान को आगे और लोगो तक पहुँचने की शपथ ली। जिसमे कार्यक्रम समन्वयक शांति यादव, मेंटर ममता यादव,ज्योति गोशोमी, निशा विश्कर्मा, मुक्त तिवारी एवं स्कूल के प्राचार्य श्री अवधेश बसेडिया, शिक्षक श्री अशोक जी,श्री मति संगीता तिवारी,प्रीति रैकवार, लक्ष्मी रैकवार और सभी स्टूडेंट्स की उपस्थिति रही।

More Stories
कटनी में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों पर सवाल! अवैध कमाई और प्रभाव के आरोप, जांच व तबादले की उठी मांग
फर्जी खबर से मचा हड़कंप: लॉकडाउन को लेकर वायरल वीडियो का सच आया सामने
आयुष्मान योजना से नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन,मुंबई में हुई सफल हृदय सर्जरी सीमित आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए वरदान बनीं आयुष्मान भारत योजना