पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी के जिला चिकित्सालय में बने पी एम हाउस के सामने बने बिल्डिंग के रैक पर आज एक नवजात बच्ची को पड़े चिकित्सालय भवन में पुताई कर रहे लोगो ने देखा तो अफरा तफरी मच गई बच्ची के चेहरे मे गंभीर चोट आई है,यह बच्ची कहॉ से आई उसकी जॉच के लिए पुलिस के साथ साथ अस्पताल प्रबंधन जुटा है जानकारी मुताबिक एस एन सी यू वार्ड के छज्जे पर चादर व साल में लिपटी पड़ी मासूम नवजात की सांसे चल रही थी नवजात को गंभीर हालत में चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है जहॉ पर नवजात बच्ची का ईलाज चल रहा है , नवजात बच्चे की जानकारी जिला चिकित्सालय भवन में पुताई कर रहे कर्मचारीयों नें जिला अस्पताल में पदस्थ बबिता चतुर्वेदी तथा सुशील यादव को 11:30 पर प्रदान की ,किस प्रकार निर्दयीयों नें इस मासूम नवजात बच्ची को चादर व साल में लपेट कर छज्जे पर फेंका इसकी जॉच हेतू सी सी टी वी फुटेज खंगाले जा रहे|

More Stories
हनुमान जी की तलैया में चल रहा था जुए का फड़, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 जुआरियों को दबोचा
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?