Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को उपलब्ध कराई हर संभव सहायता मिलाया परिजनों से*
*राजस्थान निवासी महिला भटक रही थी दरबदर थाना भोजपुर की पुलिस टीम ने त्वरित संज्ञान लेकर बढ़ाए मदद के हाथ*

कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जहां एक ओर पुलिस का कठोर पक्ष ही समाज को दिखाई दे रहा है, यहां एक मामले में पुलिस की संवेदनशीलता के चलते एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की परिस्थिति पर त्वरित संज्ञान लेकर उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने में पुलिस की महती भूमिका रही है।
इसी का उदाहरण दिनांक 19 अप्रैल को देखने को मिला जब सुबह थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला जो मानसिक विक्षिप्त लग रही है काफी परेशान है और मदनपुरा डैम के आसपास घूम रही है जिसको मदद की आवश्यकता है उक्त सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया जिस पर उक्त महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाने व वैधानिक कार्रवाई करने की जिम्मेदारी थाना प्रभारी थाना भोजपुर को दी गई महिला काफी डरी हुई थी उसके कपड़े गंदे थे वह बहुत दिनों से भूखी थी जिस को विधिवत खाना खिलाया गया साफ-सुथरे कपड़े पहनाए गए और उसको सुरक्षित वातावरण में लेकर महिला आरक्षक सत्यभामा, प्रधान आरक्षक गफ्फार, निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर थाना प्रभारी भोजपुर के द्वारा पूछताछ की गई कुछ समय उपरांत महिला ने अपना नाम आशा माली निवासी सारोला कला राजस्थान का होना बताया महिला अपने पति व ससुर का नाम नहीं बता पा रही थी तभी महिला की फोटो लेकर और उसकी जानकारी राजस्थान के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड किया जाकर सारोला कला थाने से संपर्क किया गया पुलिस के अथक प्रयासों से महिला के परिजनों से संपर्क करने में पुलिस सफल रही व महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया महिला के परिजनों द्वारा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया और बताया गया कि महिला मानसिक से विक्षिप्त है और करीब 1 माह से वह घर से कहीं चली गई थी महिला का डेढ़ साल का एक बच्चा भी है महिला के परिजन बहुत चिंतित थे महिला को सामने देखकर वह अपने आंसू नहीं रोक पाए और पुलिस व स्थानीय लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस महत्वपूर्ण कार्य में सराहनीय योगदान निरीक्षक अवधेश सिंह तोमर थाना प्रभारी भोजपुर प्रधान आरक्षक गफ्फार खान महिला आरक्षक सत्यभामा आरक्षक कमल आरक्षक नीरज का रहा

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट