Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा

अपराधों के निराकरण सहित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ब्यावरा देहात की पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
थाना ब्यावरा देहात मैं पूर्व में पंजीबद्ध इस्तगासा क्रमांक 03/2020 धारा (41-1)4 जा.फो. 379 भादवि मैं फरार आरोपी के बारे में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना से हमराह बल को अवगत करा कर थाना प्रभारी ब्यावरा देहात उप निरीक्षक आदित्य सोनी द्वारा टीम को मौके के लिए रवाना किया गया वहीं मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर बिनागंज तरफ से आने वाले वाहनों को चेक करने के लिए चेकिंग पॉइंट लगाया गया। वही दूर से आते देख कर आरोपी छगन सिंह भील उम्र 22 साल निवासी गुंजारी थाना चाचौड़ा को रोकने का प्रयास किया गया परंतु वह भागने की फिराक में था तभी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी का धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमोरेंडम लिया गया जिसमें आरोपी के पास से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 42 एमएम 8648 हीरो एचएफ डीलक्स को विधिवत जप्त किया गया जो थाना ब्यावरा देहात के अपराध क्रमांक 94/2021 धारा 379 भादवि मैं चोरी होना पाई गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा देहात उपनिरीक्षक आदित्य सोनी एवं उनकी टीम द्वारा आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है वहीं अन्य मामलों में खुलासा होने के चलते आरोपी को जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पूछताछ हेतु रिमांड प्राप्त किया जावेगा।

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट