किरण रांका रिपोर्टर


दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल चंडीगढ़ शिमला,कुफरी रवाना हुआ, जिसमें कक्षा 6 से 11 तक के छात्र -छात्राएं तथा संचालक श्रीमती पायल अली, प्राचार्या महोदया सुनैना शर्मा तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सम्मिलित है। शैक्षिक भ्रमण दल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास कराना है जिससे शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से प्रादेशिक भिन्नता से अवगत कराना हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री सैय्यद परवेज़ अली, , श्री बहादुर सिंह सेंधव तथा श्री ज्ञान सिंह ठाकुर उपस्थित थे। विद्यालय संचालक श्री सैय्यद परवेज़ अली ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया तथा शैक्षणिक भ्रमण दल की मंगलमय यात्रा की कामना की।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग