Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

स्थानीय मानस भवन में सम्यक अभियान कॉन्फ्रेस का आयोजन डॉ हेमंत वर्मा द्वारा रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि भास्कर राव रोकड़े शैलेद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष बलबहादुर भगत जी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार कैलाश सिह खड़ीहाट,विनीत सिंगी,मेहरवान सिंह मूंदीखेड़ी,भैया मियां आदि अतिथियो के बीच सैकड़ो लोगो की उपस्थिति मे आयोजन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भास्कर सिंह राव रोकड़े ने अपने उद्बोधन मे कहा कि सरकार चाहे तो प्रतिवर्ष दस लाख बेरोजगार युवाओ को नौकरी दे सकती है। पहले 58 साल मे रिटायर होते थे। अब 60 और 62 वर्ष रिटायर हो रहे है। जिससे युवाओ को नौकरी नही मिल रही है। वही प्राइवेट उघोग कारखानो में 8 घंटे की बजाय 12 घंटे तक मजदूरो से कार्य करवाया जाता है। श्रम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। श्री रोकड़े ने कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवा साथीयो सरकारी व निजी क्षेत्रो मे नौकरीयो की असीमित संभावना है। व्यवस्था से जुड़े लोगो ने जानबूझकर संभावना के अवसर पर ताला जकड़ कर रखा है। क्योकि वो चाहते है कि योग्य शिक्षित युवा,अशिक्षित मजदूर से भी कम वेतन मे काम कराने के मजबूर है। वही डॉ हेमंत वर्मा ने कहा कि सरकार जिस समय बेरोजार युवाओ से फार्म भरवाने के नाम पर हजारो रूपये वसूलती है। वो बंद होना चाहिए। उनका निशुल्क फार्म जमा होना चाहिए। वही जिन बेरोजगारो ने परीक्षा दी है। उनका रिजल्ट तीन से छः माह के बीच आना चाहिए । श्री वर्मा ने कहा कि आष्टा विधानसभा मे 17 हजार युवा बेरोजगार है। मेरे पास हर एक ग्राम की सूचि है। आयोजन में पूर्व जनपद अध्यक्ष बल बहादुर भगत जी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार,विनीत सिंगी, मेहरवान सिंह मूंदीखेड़ी आदि ने भीं संबोधित किया। आयोजन मे आष्टा विधानसभा के सैकड़ो युवाओ के साथ डॉ मुकेश इंदौरिया,अभिजीत ठाकुर, रमेश मुकाती,ऋषि पटेल,अभिजीत ठाकुर, महेंद्र टीपाखे़ड़ी, एच आर परमाल,सौभाल ंिसंह ठाकुर मुगली, दशरथ सिंह मुरावर,सौभाल सिंह बागेर, चंदरसिंह ठाकुर, श्रीमति हेमलता चौहान, रशीद नेताजी, शैलंेद्र सिंह मुरावर,कमल सिंह ठाकुर,शैलंेद्र मेतवाड़ा, पार्षद राजकुमार मालवीय,सुभाष नामदेव , मेहमूद अंसारी, पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह,बीएस वर्मा,राजंेद्र दरबार ,कमल पटेल, विक्रम बोरवेल,उदय सिंह ठाकुर बापचा, जीवनसिंह ठाकुर, नारायण मालवीय, मनोज मालवीय भंवरा, दिलीप शर्मा, मोहम्मद खालिद, गोलू ठाकुर, विश्राम ठाकुर, जुगल पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे कार्यक्रम का संचालन ओपी वर्मा ने किया। आभार बीएस वर्मा ने व्यक्त किया।