Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*हार जीत का दांव लगाते देहात थाना पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*भिण्ड जिले के सिंघम कहे जाने वाले DSP मोतीलाल कुशवाहा की कार्यवाही*

*दीपक दुबे✍
*भिण्डI* पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एव मोतीलाल कुशवाह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत देहात पुलिस को हार जीत का दाव लगा रहे 9आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। विदित रहे कि डी एस पी मोतिलाल कुशवाह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग कुरथरा गॉव में घर के पीछे बने खेत में जुए का फड़ लगाए बैठे है डी एस पी मोतिलाल कुशवाह तत्काल उपलब्ध पुलिस बल के साथ में मौके पर पहुंचे,तभी वहां पर कुछ लोग जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, मगर पुलिस बल द्वारा सभी को चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया गया। पुलिस द्वारा जब उससे नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम दीप सिंह पिता बहादुर सिंह निवासी गोविंद नगर, दीपेंद्र कुशवाह, हीरा सिंह निवासी रेखा नगर भिंड राकेश पिता रामसेवक कुशवाह बी ब्लॉक, भीकम पिता रामचरण निवासी सिमरा, सोनू शर्मा पिता रामलीला सरोज नगर, सलमान पिता किरणभाई गोल मार्केट, सचिन यादव पिता गजेंद्र सिंह निवासी बीटीआई, इसरार पिता पीरबख्श निवासी भिण्ड का होना बताया पुलिस ने उक्त आरोपी के कब्जे से एक ताश की गड्डी और दो लाख तीन हजार रुपए नगद,16 मोटरसाइकिल,10 मोबाइल बरामद किये हैं। उपरोक्त कार्यवाही में देहात थाना प्रभारी ध्यानेन्द्र सिंह,एवम थाने के सभी आरक्षको की सराहनीय भूमिका रहीं हैI