लॉक डाऊन के दौरान एक युवक ने पिता सहित मोहल्ले की दो महिलाओं की कर दी हत्या


एसपी पँहुची घटना स्थल किया मौका निरीक्षण
न्यूज़ 24 x7 इंडिया जिलय बैतुल योगश गुप्ता ब्युरो
बैतूल मप्र – जिले में जंहा कोरोना को लेकर लॉक डाऊन लगा हुआ है ऐसे हालात में एक युवक ने अपने पिता सहित मोहल्ले की दो महिलाओं को लोहे का सब्बल मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया है | घटना की जानकारी लगते ही एसपी सीमाला प्रसाद घटना स्थल पर पँहुची और मौके का निरीक्षण किया घटना गंज थाना क्षेत्र के जयप्रकाश वार्ड की है जंहा संतु पारदे नामक युवक का उसके पिता बुजुर्ग पिता फ़त्तू पारधे से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था झगड़ा होते देख मोहल्ले की दो महिलाएं गुंता झरबड़े उम्र 60 वर्ष और ऋतु झरबड़े उम्र 28 वर्ष युवक को समझाने पँहुची थी इसी दौरान युवक सन्तु ने लोहे के सब्बल से हमला कर पिता और दोनों महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया है| बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सन्तु बदमाश है और थोड़ मानसिक बीमार भी है उसका झगड़ा उसके पिता से किस बात से हुआ अभी तक पता नही चल सका है घटना की जानकारी के बाद एसपी सीमाला प्रसाद और एसडीओपी नितेश पटेल मौके पर पँहुचे और मृतकों को अस्पताल पंहुचाया और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम प्रयास कर रही है।
इनका कहना
एस पी बेतुल सीमाला प्रसाद
एक युवक ने उसके पिता सहित दो महिलाओं की हत्या कर फरार हो गया है किन कारणों से हत्या की है यह पता नही चल सका है आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है आरोपी के पकड़ाने के बाद हत्या की वजह का पता चल पाएगा ।

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब