Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला भिण्ड
क्रमांक/जिविसेप्रा/1339/2022 भिण्ड दिनांक 05-11-2022
प्रेस-नोट

विधिक जागरूकता से सशक्तिकरण एवं हक हमारा भी तो है /75 अभियान का लक्ष्य सामाजिक दुर्बलता को मिटाना है।

 

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा विधिक जागरूकता से सशक्तिकरण एवं‘हक हमारा भी तो है /75 अभियान 31 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत डोर-टू-डोर कैम्पैन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन निरन्तर किया जा कर समाज के वंचित वर्ग तक पहुंकर उसे कानूनी रूप से साक्षर कर उन्हें समाज के निर्माण में एक अहम कड़ी बनाना है तथा साथ ही उन्हें अन्याय और न्याय में फर्क समझाते हुए उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है जिससे कि वे स्वयं सशक्त बनते हुए एक सशक्त एवं जागरूक समाज का निर्माण कर सके। इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय श्री अक्षय कुमार द्विवेदी, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के आदेशानुसार एवं श्री सुनील दण्डौतिया जिला न्यायाधीश/सचिव, महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05-11-2022 जिला भिण्ड में विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण एवं ‘‘हक हमारा भी तो है /75’’ अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार जिला भिण्ड में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित श्री आसिफ अहमद अब्बासी अपर जिला न्यायाधीश तहसील न्यायालय लहार ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि छात्र/छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते रहना चाहिए जिससे कि समाज सफलता की बुलंदियों को छू सके और हर व्यक्ति को संविधान द्वारा दिये गए अधिकारों में से उसका हक उसे मिल सके।
आउटरीच अभियान के अन्तर्गत गठित टीमों द्वारा ग्राम जामना, सरसई का पुरा, हवलदार सिंह का पुरा, नुन्हाटा, ऊमरी, कोक सिंह का पुरा, अकोड़ा, बवेड़ी, चन्दूपुरा, सालिंग पुरा सहित कुल 32 गांवो में पहुंचकर ग्रामीणजनों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यस्थता योजना, आगामी लोक अदालत आदि की जानकारी दी तथा साथ ही विस्तृत जानकारी हेतु पैम्प्पलैट भी वितरित किये गए तथा उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ कर उनके निराकरण हेतु आवेदन भी प्राप्त किये गए।
हक हमारा भी तो है /75 अभियान(31 अक्टूबर से 11 नवम्बर) के अन्तर्गत तहसील लहार, गोहद, मेहगांव में गठित फील्ड टीमों द्वारा उपजेलों में पहुंचकर बंदियों से पूछताछ कर 65 इन्फोर्मेशन कार्ड जारी किये गए तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देकर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देकर उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्रदाय किये जाने हेतु आवेदन भी प्राप्त किये गए।
इसके अतिरिक्त शासन के समन्वय से ग्राम सुरपुरा तहसील अटेर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्याकर्ताओं, समाज सेवियों, स्कूल स्टाफ, ग्रामीण जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा साथ ही विद्यालय को दो कूड़ादान भी प्रदाय किये गए जिससे कि स्कूल परिसर में होने वाली गंदगी को कम किया जा सके।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754