Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने सुरखी में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के खाते में डाली 10 करोड़ की राशि

ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर जिला के सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच और गोविंद सिंह राजपूत के संकल्प ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है सपने आप देखो राज्य सरकार उसे साकार करेगी यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी में आयोजित प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों के राशि वितरण समारोह में कहीं गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र एक समय में पिछड़े हुए क्षेत्रों में गिना जाता था लेकिन अब हर क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं सुरखी विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव में बिजली, सड़क ,स्कूल बन चुके हैं यह मेरे तीन पुराने संकल्प है जो पूरे हो चुके हैं मेरा चौथा संकल्प हर घर पानी पहुंचाने का पूरा होने वाला है हर घर में पानी की व्यवस्था होगी हमारी माताएं बहने पानी के लिए परेशान नहीं होगी सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास निरंतर चलता ही रहेगा हर व्यक्ति का पक्का मकान होगा यह आप सभी से मेरा वादा है।
1हजार हितग्राहियों के खाते में 10 करोड़ की राशि डाल दी गई है जल्द ही आपके खाते में पहुंच जाएगी इस राशि से आप अपने सुंदर मकान का सपना साकार करें।
साथ में
तीन आंगनवाड़ी सहित करोड़ों के विकास कार्यों किया भूमिपूजन

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया साथ ही राजस्व अधिकारी कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन किया ताकि अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र में ही रहे ।
स्थापना दिवस पर 67दीप जलाए
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री एवं नगर परिषद तथा नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद गणों सहित क्षेत्र वासियों के साथ 67दीप जलाकर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस क्षेत्रवासियों के साथ मनाया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सीता ओंकार सिंह, उपाध्यक्ष ममता बहादुर लोधी, नर्मदा सिंह,सरवन सिंह, अरुण गौतम ,महाराज सिंह पूर्व सरपंच, विशाल सिंह, कमलेश पांडे ,मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सत्येंद्र सिंह मोटी ,दिनेश मिश्रा ,अरविंद लोधी, मोहन अहिरवार ,पहलाद यादव, विजय सिंह, सुनीता ,रागिनी बाल्मीकि, हरिशंकर बाल्मीकि, गणेश सिंह, रामस्वरूप, सुरेंद्र रावत, मदन पटेल ,मुन्ना पटेल ,रामनरेश दुबे, भगवत दुबे, राम नारायण पांडे, राजा राम सिंह ,मेहरबान सिंह, ओमकार दुबे ,दीपक जैन ,हाकम सिंह ,बलदेव चौबे ,नंद किशोर भार्गव ,कैलाश गोस्वामी ,भरत गुरु ,रविकांत गर्ग, रामराज अहिरवार ,मन्नू अहिरवार ,लखन अहिरवार ,पवन लोधी ,कल्पना गुरु, श्रीमती अंजना जयसवाल ,ममता सेन, बसंती रैकवार सहित शासकीय कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।