इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा के रचयिता डॉ. अल्लामा इकबाल की 145 वी जयंती पर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट का वितरण एवं दरगाह मौलाना मौज पर चादर पेश कि गई । सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी के संयोजक हाजी मोहम्मद अली भाई रंगवाला ने जानकारी देते बताया महान दार्शनिक, चिंतक, साहित्यकार, शायर सर डॉ. मोहम्मद अल्लामा इकबाल कि 145 वी जयंती पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों को खाने के पैकेट का वितरण किया गया एवं दरगाह मौलाना मौज पर चादर पेश की गई ईश्वर से देश की उन्नति और भाईचारे संप्रदायिक सौहार्द के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आदिवासी समाज के अध्यक्ष राकेश वर्मा ,हाजी फजल बैग, डॉक्टर साजिद, डॉक्टर शाहिद, अशरफ पठान ,सैयद निजाम अली, रिजवान रॉयल ,दीपक पांडे, मुन्ना भाई ने प्रार्थना की दरगाह मौलाना मौलाना सज्जादा नशीन सैयद मोहम्मद नूर फलक द्वारा समाज सेवा के लिए सोसायटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, सचिव धर्मेंद्र राठौर, एवं समाजसेवी इकबाल उस्मानी की दस्तारबंदी की गई। उपरोक्त जानकारी उपरोक्त जानकारी हाजी सद्दाम पटेल ने दी

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*