Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

थाना मनावर मनावर पुलिस को मिली महत्वपुर्ण सफलता मनावर पुलिस को मिली महत्वपुर्ण सफता दिनांक 09.11.22

“पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते घातक हथियार से लैस शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर गिऱफ्तारशुदा बदमाशों से थाना क्षैत्र के करीबन 20 कृषकों के खेतो से चोरी मोटर पम्प का करीबन एक क्विंटल ताँबा तार बरामद करने मे मिली महत्वपुर्ण सफलता”

  1. गिरफ्तारशुदा पाँचो आऱोपी क्षैत्र मे हो रहे संपत्ति संबंधी अपराधो संलिप्त होकर लगातार रात्री में थाना क्षैत्र के विभिन्न ग्रामों में खेतो मे पानी देने की मोटर पम्प चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे थे, जिससे किसानो को लाखो रुपये की क्षति पहुच रही थी, गिरफ्तारशुदा आऱोपीगण बडी वारदात की फिराक मे धार रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर डकैती डालकर लुटपाट करने के उद्देश्य से हथियारो से लेस होकर मान नदी पुलिया के पास एकत्र हुए थे जिन्हे पुलिस के सक्रिय मुखबीर तंत्र की सहायता से अपराध घटित करने से पुर्व गिरफ्तार किया गया ।
  2. गिरफ्तारशुदा आऱोपीयो से दो देशी कट्टे मय दो जिन्दा राउण्ड, दो मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स MP11ND3801 व एक एच एफ डिलक्स बिना नम्बर की, एक बास का लट्ठ, दो लोहे के फालिये, एक टार्च, मोटर पम्प खोलने के औजार आदि घटना मे प्रयुक्त सामान जप्त किया गया ।
  3. गिरफ्तारशुदा आऱोपी राहुल, कमल. रोशन, करण व नारायण थाना क्षैत्र के निवासी होकर आसपास के क्षैत्र मे रैकी कर संपत्ति संबंधी वारदातो को अंजाम देने के लिए संगठित रुप से कार्य़ करते थे । जिनकी गिरफ्तारी से क्षैत्र में संपत्ति संबंधी अपराधो में कमी आयेगी ।
  4. गिरफ्तारशुदा आऱोपीयो से हिकमा तमली से पुछताछ के उपरान्त थाना क्षैत्र के मोटर पम्प चोरी के अप क्र 1120/22, 1121/22, 1124/22 धारा 457, 380 भादवि में गया लगभग एक क्विंटल से अधिक ताँबा तार लगभग एक लाख रुपये किमती का जप्त किया जाकर आऱोपीयो को उक्त विभिन्न अपराधो मे भी गिरफ्तार किया गया है अन्य संपत्ति संबंधी अपराधो मे भी माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की जावेगी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – (1) घटना दिनांक 04.11.22 की दरमियानी रात को अज्ञात आऱोपीयो द्वारा फरियादी रमेश पिता बाउ मण्डलोई निवासी बडगाँव की फरियादी के खेत मान नदी किनारे बडगाँव व उसके पडोसियो की कुल 7.5 हार्स पावर की 7 मोटर पम्प मेरे से ताँबे के तार चोरी कर ले गये जिस पर थाना मनावर अपराध क्र 1220/22 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । (2) घटना दिनांक 02.11.2022 की दरमियानी रात को अज्ञात आरोपीयो द्वारा फरियादी प्रताप पिता रुगनाथ मण्डलोई निवासी बडगांव के मान नदी किनारे खेत मे बने कमरे से व मान नदी किनारे अन्य किसानो की कुल 6 मोटर पम्पो मे से ताँबे के तार चोरी कर ले गये जिस पर थाना मनावर अपराध क्र 1221/22 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया । (3) घटना दिनांक 05.11.22 की दरमियानी रात को अज्ञात आरोपीयो द्वारा फरियादी संतोष पिता मोहनसिंह ठाकुर की नाले के पास बना कमरा हनुमंत्या अन्य किसानो की 7.5 व 5 व 3 हार्स पावर की कुल 7 मोटर पम्पो मे से ताँबे के तार चोरी कर ले गये जिस पर थाना मनावर अपराध क्र 1224/22 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। (4) दिनांक 08.11.22 की रात्री मे आरोपीयो को डकैती की योजना बनाते आऱोपीयो की घेराबंदी कर आऱोपीयो से 12 बोर के 2 देशी कट्टे, 2 जिन्दा कारतूस, फालिया, टार्च, एक लट्ठ मोटर पम्प खोलने के औजार, दो हिरो एचएफ डिलक्स मोटर साईकिल जप्त की जिस पर थाना मनावर पर अप क्र 1228/22 धारा 399, 402 भादवि 25, 27. 25(1B) आर्म्स एक्ट का कायम किया गया ।

उल्लैखनीय कार्यवाही – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा लगातार क्षैत्र मे किसानो की मोटर पम्पो से ताँबे के तार चोरी होने की लगातार घटनाओ पर अंकुश लगाने एंव अज्ञात आऱोपीयो की धडपकड हेतू लगातार थाना प्रभारियो को निर्देशित किया जा रहा था, जिसके तारतम्य मे श्रीमान आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार एंव श्रीमान देवेन्द्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस महोदय जिला धार के निर्देशन एंव श्रीमान धीरज बब्बर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज बिरथरे के मार्गदर्शन मे थाना मनावर पर पृथक पृथक तीन टीम गठित कर अपने मुखबीर तंत्रो को सक्रिय किया गया, मुखबीर तंत्र द्वारा बताया कि क्षैत्र मे मोटर पम्पो से ताँबे के तार चोरी करने वाले आऱोपियो को मान नदी टोंकी पुलिया के पास पेट्रोल पम्प लुटने की योजना बना रहे है उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर पुलिस टीम बनाकर तत्काल घेराबंदी व नाकाबंदी कर आऱोपी (1) राहुल पिता मंशाराम जाति बलाई उम्र 28 साल निवासी झापडी, (2) कमल पिता किशोर भिलाला उम्र 30 साल निवासी चिकली (3) रोशन पिता संतोष भिलाला उम्र 23 साल निवासी बोरली (4) करण पिता भेरुसिंह भिलाला उम्र 29 साल निवासी बोरली, (5) नारायण पिता पप्पु चौहान भिलाला उम्र 19 साल निवासी उखल्दा को मान नदी टोंकी पुलिया के पास से 12 बोर के दो देशी कट्टे, 2 जिन्दा कारतूस, फालिया, टार्च, 1 लट्ठ, मोटर पम्प खोलने के औजार, 2 हिरो एच एफ डिलक्स मोटर साईकिल सहित पकडा जिनके द्वारा क्षैत्र मे मोटर पम्पो से ताँबे के तार चोरी करना स्वीकार किया बाद पाँचो आऱोपीयो को थाना मनावर के अपराध क्र (1) 1220/22 धारा 457, 380 भादवि, (2) 1221/22 धारा 457, 380 भादवि (3) 1224/22 धारा 457, 380 भादवि में आरोपीयो से मोटर पम्पो से चोरी गए करीबन एक क्विंटल ताँबे के तार किमती करीबन एक लाख रुपये के जप्त किये गये ।

उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी मनावर कार्यवाहक निरीक्षक नीरज बिरथरे के निर्देशन में उनि राहुल चौहान, उनि नीरज कोचले, उनि अभिषेक जाधव, सउनि राजेश हाडा, सउनि निसार मकरानी, प्र आऱ 688 महेन्द्र मावी, आऱ 638 ललित, आऱ 378 लखन, आऱ 382 सौरभ, आऱ 945 राघवेन्द्र, आऱ 847 बाबुसिंह, आऱ 1002 सुरेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।