विशाल भोरासे रिपोर्टर
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयुर्वेद होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित

बैतूल।आयुष विभाग द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा। जिला आयुष अधिकारी डॉ.ए.एम बरडे के अनुसार शिविर का आयोजन ताप्ती मेला मुलताई, पूर्णा मेला भैंसदेही में 8 नवंबर से 17 नवंबर तक किया जा रहा है। बारहलिंग ताप्ती पर भी आयुष विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद होम्योपैथी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच, उपचार,औषधियों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही वैद्य आपके द्वार के अंतर्गत “आयुष क्योर ऐप” का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, विभिन्न औषधियों पौधों की जानकारी दी जा रही है एवं कई प्रकार के रोगों में लाभ देने वाले योगाभ्यास की जानकारी भी दी जा रही है।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ