Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*🔰अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने लिखा कलेक्टर महोदय को पत्र*

*✍️पत्रकार हरिओम नेमा*

*🔰 कोरोना महामारी से संबंधित अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की मांग जल्द हो पुरी— अमरवाड़ा विधायक शाह*

*🔰हर्रई अमरवाड़ा अमरवाड़ा सिविल अस्पताल में स्वीकृत 80 बिस्तरी कोविड-19 सेंटर को जल्द से जल्द शुरू किया जाए एवं हर्रई ,धनोरा बटका खापा, सिंगोड़ी, पौनार में बनाए जाएं नवीन ऑक्सीजन युक्त कोविड- सेंटर .. विगत दिनों जिले के सभी विधायकों के साथ अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने भी जिले के दौरे में आए प्रभारी मंत्री के समक्ष विधानसभा क्षेत्र के कोरोना महामारी से संबंधित समस्याओं से जिले के प्रभारी मंत्री मोहोदय को अवगत कराया एबं सिविल अस्पताल अमरवाड़ा को ऑक्सीजन युक्त कोविड- सेंटर बनाने की की मांग रखी एवं छिंदवाड़ा में सभी विधायकों के साथ मिलकर गांधी जी की प्रतिमा के सामने लगातार 2 दिन का धरना दिया जिसके बाद तत्काल जिले के कलेक्टर महोदय के द्वार सिविल अस्पताल अमरवाड़ा का भ्रमण कर 80 बेड कोविड सेंटर बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई कलेक्टर महोदय के द्वारा बताया गया कि अमरवाड़ा सिविल अस्पताल में 80 बेड का सर्व सुविधा युक्त ऑक्सीजन युक्त कोविड-सेन्टर बनाया जाएगा परंतु अभी तक यह सेन्टर चालू नहीं होने की वजह से क्षेत्र में कोरोना महामारी से बीमार लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है जिसको देखते हुए आज अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने जिला कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर अवगत कराया कि अमरवाड़ा सिविल अस्पताल में कोविड-सेन्टर जल्द से जल्द चालू किया जाए जिससे अमरवाड़ा ओर क्षेत्र के आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके*
*अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने अपने पत्रों में उल्लेख किया कि हर्रई विकासखंड एक* *आदिवासी बहुल क्षेत्र है एवं हर्रई में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धनोरा में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बटकाखापा में 20 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध है यदि हर्रई में 20 बिस्तरीय ऑक्सीजन युक्त* *कोविड-सेन्टर बनाया जाता है एवं धनोरा ओर बटकाखापा में 10 बिस्तरीय कोविड- सेन्टर बनाया जाता है तो हर्रई एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एवं धनोरा ओर बटकाखापा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा एवं कोरोना महामारी के चलते यहां बीमार बहुत सारे लोग स्वास्थ्य हो सकेंगे*
*श्री शाह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि* *अमरवाड़ा विकासखंड के सिंगोड़ी एवं पौनार में वर्तमान में 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है यदि सिंगोड़ी में 20 बिस्तरीय और पौनार में10 बिस्तरीय ऑक्सीजन युक्त कोविड सेन्टर बनाया जाता है तो अमरवाड़ा क्षेत्र के लोगो के लिए कोरोना महामारी से लड़ने में मील का पत्थर साबित होगा कोरोना महामारी के चलते इसका लाभ आसपास के संपूर्ण ग्राम वासियों को मिल सकेगा श्री शाह ने कहा जिले का* *शासन-प्रशासन इन सभी कोविड-सेंटरो में ऑक्सीजन के साथ-साथ जरूरी दवाई गोली एवं इंजेक्शन भी उपलब्ध कराएं,अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने कहा कि जिले का शासन-प्रशासन अमरवाड़ा विधानसभा की ओर तत्काल ध्यान देते हुए इन सभी मांगों को तत्काल पूरा करें एव विधानसभा के सिविल अस्पताल अमरवाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रई , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटकाखापा में नएडॉक्टरों की* *प्रतिनियुक्ति अति शीघ्र की जाए जिससे विधानसभा क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके*
*अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने कहा कि इन सभी कोविड-सेंटरो में आवश्यक उपकरण के लिए जरूरत पड़ने पर मेरी विधायक निधि का भी उपयोग किया जाएगा मेरी विधायक निधि से इन सभी कोविड-सेंटरों को आवश्यकता के अनुसार राशि दी जाएगी*