Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री कमल पटेल गुरूवार को कृषि उपज मण्डी परिसर हरदा में विकास कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया।

इनमें कृषि उपज मण्डी परिसर हरदा में 6.77 करोड़ रूपये की लागत से मुख्य मार्ग का सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण, नाली, वॉक वे तथा विद्युतीकरण कार्य, 4.88 करोड़ रूपये की लागत से मण्डी प्रांगण में होने वाले आंतरिक मार्ग पर सीमेंट कांक्रीट कार्य का तथा 4.21 करोड़ रूपये की लागत से होने वाले विद्युतीकरण व विद्युत उप केन्द्र स्थापना कार्य शामिल है।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश वर्मा व श्री राजू कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मण्डी परिसर में भी किसानों की सुविधा के लिये खाद बीज व कीटनाशक दवाईयों की दुकान, एटीएम, पैट्रोल पम्प जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी साथ ही किसानों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार के लिये अटल क्लिनिक स्थापित किये जायेंगे ताकि किसान मण्डी में ही अपना निःशुल्क उपचार व स्वास्थ्य जांच करा सकें। उन्होने कहा कि मण्डी परिसर में फोर लेन सी.सी. रोड़ कलेक्ट्रेट से सेंट मेरी स्कूल के बीच बनाई जाएगी। मण्डी के दोनों सिरों पर आकर्षक प्रवेश द्वार भी निर्मित कराए जायेंगे। मण्डी परिसर में आकर्षक बगीचा लगाया जाएगा तथा किसानों को प्रशिक्षण देने के लिये वातानुकूलित ऑडिटोरियम भी बनवाया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले चरण में मण्डी परिसर में सौलर लाइट भी लगवाई जाएगी।


कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इजराइल के कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में हरदा में प्रदेश का तीसरा कृषि व उद्यानिकी उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित किया जाएगा ताकि किसानों को प्रशिक्षण देकर उनके कृषि उत्पादन व फसल की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सके। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत राशि अधिक देने के लिये राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधन कर दरें बढ़ाई है। साथ ही फसल बीमा योजना से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बीमा की इकाई तहसील के स्थान पर पटवारी हल्का को बनाया गया है। उन्होने कहा कि खेतों की ओर जाने वाले सभी मार्गो से अतिक्रमण हटाकर अर्थवर्क कराया जाएगा, फिर ग्रेवल रोड़ बनायेंगे और दोनों ओर नाली निर्माण भी करायेंगे और अगले चरण में इन मार्गो का डामरीकरण भी किया जाएगा ताकि किसान हर मौसम में अपने खेत तक आसानी से आ जा सके। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसान और गांव आत्मनिर्भर होंगे तभी देश व प्रदेश आत्मनिर्भर होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍