
हरदा जिला परिवहन अधिकारी व जिला परिवहन कार्यालय के दल ने तिवारी कोचिंग चौराहा व होशंगाबाद रोड़ पर 25 निजी यात्री वाहनों की जाँच की। जिला परिवहन अधिकारी हरदा सुश्री नीशा चौहान ने बताया कि जाँच के दौरान 8 निजी यात्री वाहनों में किराया सूची चस्पा नहीं होने तथा 1 अन्य वाहन पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 10500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

निरीक्षण के दौरान 20 निजी यात्री वाहनों पर किराया सूची चस्पा की गई तथा निजी यात्री वाहन में यात्रियों से निर्धारित किराया से अधिक किराया लेने पर परिचालक को फटकार लगाकर यात्रियों को अतिरिक्त किराया वापस कराया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वाहन मालिकों को निर्देशित किया कि वाहन में किराया सूची चस्पा करें, यात्रियों से निर्धारित किराया लिया जावे, चालक परिचालक वर्दी में रहें तथा वाहन में सभी वैध दस्तावेज रखें।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना