
हरदा- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा फरारी वारंटी को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग टिमरनी श्रीमती पूजा पटेल ,श्रीमान थाना प्रभारी महोदय सुशील पटेल थाना टिमरनी के निर्देशन में 7 वर्ष से घटना के बाद से ही फरार चल रहे थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 380/15 धारा 363, 365, 366 क, 376 घ , 34 भादवी 3/4 पास्को एक्ट में धारा 299 जाफौ. का फरार आरोपी मनीष उर्फ चंपालाल प्रजापति पिता पूनम प्रजापति उम्र 30 साल निवासी बगवाड़ को ग्राम बडगांव थाना रेहटी के नर्मदा तट से गिरफ्तार कर विषेश न्यायालय पेश किया गया जिसका जेल वेरेंट बनने से जिला जेल दाखिल किया गया प्रकरण के अन्य 4 आरोपी को पूर्व में माननीय न्यायलय से सजा हो चुकी है फरार आरोपी को पकड़ने में विशेष भूमिका निरीक्षक सुशील पटेल , सहायक उप निरीक्षक राजेश रघुवंशी ,प्रधान आरक्षक निलेश तिवारी ,राजेश गुर्जर ,साइबर सेल आरक्षक मनोज दोहरे,आरक्षक महेंद्र रघुवंशी,सैनिक सुरेंद्र मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन