
हरदा- पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल ने पिकअप वाहन चोरी के मामले में लिप्त आरोपी अशोक पिता मोतीलाल चौहान, उम्र 45 साल निवासी जलेरिया सोनकच्छ जिला देवास हाल मुकाम ग्राम रोझड़ा रसूलिया थाना उमरावगंज जिला रायसेन पर 3 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि आरोपी अशोक पिता मोतीलाल चौहान की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा।
इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के मामले में लिप्त आरोपी प्रवीण पिता भागीरथ उईके निवासी नीमढाना थाना सिराली जिला हरदा पर इनाम 3 हजार रूपये की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि आरोपी प्रवीण पिता भागीरथ उईके की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना