
आबकारी विभाग हरदा के दल ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम के लिये कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि वृत हरदा के टंकी मोहल्ला, कायागॉव, नहाड़िया, अतरसमा, बैरागढ़, खेडीपुरा तथा वृत खिरकिया के ग्राम खुदिया, डगावाशंकर, रेहटाकला, रोलगॉव एवं वृत टिमरनी के ग्राम साल्याखेड़ी, नयापुरा व मालपोन में गत दिवस दबिश देकर कुल 21 पाव देशी मदिरा प्लेन, 17 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 480 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। नाले किनारे पीलियाखाल और नदी किनारे रोलगॉव में हाथ भट्टी बनाने वाले कुछ लोग आबकारी टीम को देखकर पहुंचने के पूर्व भाग निकले, जिनकी तलाश की गयी पर वे नहीं मिले प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। जप्त महुआ लाहन का सैंपल लिया गया। जप्त किये मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य 35000 रूपये हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना