Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*’डिजिटल भुगतान और संभावित खतरे’ विषय पर हुआ ऑनलाइन वेबिनार*

शासकीय महाविद्यालय तामिया के वाणिज्य विभाग द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2021 को ‘डिजिटल भुगतान और संभावित खतरे’ विषय पर राष्ट्रीय आनलाईन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका लाईव प्रसारण महाविद्यालय के यूट्यूब चैनल – *”Govt College Tamia”* पर भी किया गया इस आनलाईन वेबिनार में देश भर के लगभग 500 प्रतिभागियों ने पंजीयन कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का प्रारंभ श्री नवीन यादव, संयोजक वेबिनार ने मुख्य अतिथियों, मुख्य वक्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए वेबिनार की थीम का संक्षिप्त परिचय देते हुएं किया, तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेन्द्र गिरि का स्वागत उदबोधन हुआ। वेबिनार में मुख्य अतिथि प्रो. अमिताभ पांडे, प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय, छिंदवाड़ा ने वर्तमान समय के इस ज्वलंत मुद्दे पर वेबिनार आयोजन के लिए शुभकामना सन्देश प्रेषित किया।

इसके पश्च्यात वेबिनार के मुख्य वक्ता, डॉ. बी के चौरसिया सह-प्राध्यापक विधि, शासकीय राज्य स्तरीय विधि महाविद्यालय, भोपाल तथा श्री योगेश पंडित, साइबर सुरक्षा एवं विधि विशेषज्ञ, डायरेक्टर टिचिलां भोपाल का लघु परिचय देते हुये स्वागत कर उन्हें व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया।

प्रथम वक्ता डॉ. बी के चौरसिया सर ने डिजिटल भुगतान के विभिन्न माध्यमों के बारे में संक्षिप्त परिचय, इनके लाभो व इसके उपयोग से पहले इसकी पूरी जानकारी व सावधानियों को रखने को कहा।
द्वितीय वक्ता श्री योगेश पंडित ने डिजिटल भुगतान के संभावित खतरों से आगाह कराते हुए उनसे बचने के उपायों, डिजिटल फ्राड से संबंधित RBI की गाइडलाइन, फिशिंग फ्राड से बचने के उपाय, तथा डिजिटल फ्राड होने पर उसकी शिकायत के निराकरण के बारे में आवश्यक जानकारी इत्यादि तकनीकी जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के प्रश्नोत्तरी सत्र का संचालन महाविद्यालय के ग्रँथपाल
डॉ. जसवंत सिंह जयंत, ने किया तथा मुख्य वक्ताओं ने श्रोताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। वेबिनार के अंत में डॉ. दिनेश ढाकरिया ने, मुख्य अतिथि, सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों तथा तकनीकी सहयोगियों का आभार प्रदर्शन किया।

आकाश मंडराह की रिपोर्ट