*बेटा गांव में काम पर गया था दोनों ने जहर खाकर दी जान*
बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले के बदनावर थाना अंतर्गत ग्राम धारसीखेड़ा में बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली हैं। आत्महत्या करने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक का नाम शंभूलाल लोहार 65 वर्ष व उसकी पत्नी मधुभाई लोहार हैं। घटना के समय दोनों पति-पत्नी घर पर अकेले थे। उसका बेटा नरेंद्र लोहार गांव में ही काम के लिए गया हुआ था। इस दौरान दोनों पति पत्नी ने सल्फास की गोली खा ली थी। घटना का पता तब चला जब गांव में रहने वाली एक महिला किसी काम के लिए मृतक के घर पर गई थी। तो आवाज लगाने के बाद भी काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। तो उसने घर के अंदर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। महिला ने इसकी सूचना मृतक के बेटे नरेंद्र लोहार को दी। नरेंद्र ने तत्काल घर पर जाकर देखा तो मां की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पिता गंभीर हालत में थे। उन्हें इलाज के लिए सरदारपुर ले जाया गया। जहां पिता ने भी दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) चांदनी सिंगार भी मौके पर पहुंची। व पंचनामा बनाया गया। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बदनावर भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के पश्चात शव को गांव धारसीखेड़ा ले जाया गया। नरेंद्र ने बताया कि घटना के समय दोनों घर पर अकेले थे। व मैं रोज की तरह काम के लिए गांव में गया हुआ था। आत्महत्या करने का कारण का अभी पता नहीं चला है। हालांकि नरेंद्र ने बताया कि जब मैं मौके पर पहुंचा था तब पिता जिंदा थे। मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने गोली खाली है। और उन्होंने गोली खाने के कारणों को नहीं बताया है। और इलाज के लिए हम उन्हें सरदारपुर ले गए थे। जहां उनकी मौत हो गई थी। भेसोला चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर चांदनी सिंगार ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है