Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

  1. नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 नवम्बर, 2022 को न्यायालय परिसर मेहगांव में किया गया । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय श्री अक्षय द्विवेदी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के मार्गदर्शन में एवं श्री अशोक गुप्ता अपर जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति मेहगांव जिला भिण्ड म०प्र० के द्वारा न्यायिक तहसील मेहगांव में 12 नवम्बर, 2022 को प्रात: 10:30 बजे किया गया। उक्त नेशनल लोक अदालत में श्री अशोक गुप्ता अपर जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति मेहगांव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फूलों से सुसज्जित माला को सरस्वती माता पर अर्पण कर उक्त नेशनल लोक अदालत का भव्य शुभारंभ किया गया, उसी कम में मेहगांव न्यायालय के न्यायाधीशगण श्री राकेश कुमार कुशवाह, सुश्री कल्पना कोतवाल, श्रीमती प्रियंका कुशवाह,सुश्री दीक्षा अग्रवाल एवं अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष श्री पंकज सेंथिया, सह सचिव श्री दिलीप चौधरी एवं समस्त वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्तागण एवं समस्त न्यायालयीन कर्मचारीगण द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
    उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत के माध्यम से गठित खण्डपीठ कमांक क्रमशः 23, 24, 25,26,27 एवं श्री अशोक गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेहगांव एवं न्यायाधीशगण श्री राकेश कुमार कुशवाह, सुश्री कल्पना कोतवाल, श्रीमती प्रियंका कुशवाह, सुश्री दीक्षा अग्रवाल, मेहगांव द्वारा कुल 139 न्यायिक एवं 28 प्रीलिटिगेशन कुल 167 प्रकरणों का नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कर पक्षकारगण को छायादार एवं फलदार वृक्ष वितरित किये गये एवं नेशनल लोक अदालत को सफल बनाया गया ।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754