Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जनपद पंचायत परासिया के जाटा छापर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कौमी एकता दिवस एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर 18 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें मुंबई के शरद शर्मा सिंगर सारेगामापा अपनी आवाज का जादू बिखेर उल्लेखनीय है कि शरद शर्मा सिंगर 2022 में ज़ी टीवी में भारतवर्ष के सिंगर सेकंड रनर अप उप विजेता घोषित हुए हैं जिनकी आवाज को सुनने के लिए जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है शरद शर्मा बॉलीवुड सिंगर के साथ-साथ बहुत अच्छे भजन गायक भी हैं इनके साथ मुंबई की फिल्म अभिनेत्री विंध्या तिवारी जिन्होंने ससुराल सिमर का दिया और बाती बड़ी दूर से आए हैं सीरियल एवं कई फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखाई है यह भी अपनी प्रस्तुति इस मंच पर देंगी साथ ही बॉलीवुड सिंगर पूजा ठाकरे भी अपनी प्रस्तुति देंगी उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से जमील खान कौमी एकता संरक्षक में यह कौमी एकता का कार्यक्रम जाटा छापर में आयोजित कराते आ रहे हैं इसके पूर्व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पूनम ढिल्लों दिव्यंका त्रिपाठी निकिता शर्मा बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी शबाब साबरी अख्तर ब्रदर्स शिवांगी जोशी नायरा फरहा खान सुनील पाल एहसान कुरेशी पराग कंसारा जैसी कई हस्तियों ने इस मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं 18 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से कौमी एकता समिति द्वारा आयोजित किया जाता है इस कार्यक्रम में पूर्व में दो बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी भी उपस्थिति दे चुके हैं जनपद पंचायत परासिया के उपाध्यक्ष जमील खान ने सभी जनता जनार्दन से विनम्र आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाएं