Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के तामिया के ग्राम भीमखेडी और मेघदोन में गांधी चौपाल लगाई जिसमें जिले के सांसद नकुल नाथ ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति का हवाला देते हुए कहा छिंदवाड़ा में जरूरतमंदों को ना नौकरी ना राशन यह कैसा भाजपा का शासन वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को कार्य करने के आदेश देने भर से पार्टी के काम सुचारू ढंग से नही चलेंगे कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेताओं को भी काम मे जी जान से अपने आप को झोंकना होगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश के गाँव गाँव मे कार्यकर्ता गाँधी चौपाल लगाकर हमारी पार्टी के गौरवशाली इतिहास को बताने के साथ साथ केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के कारनामों को उजागर कर रहे है एवं बढ़ती महँगाई एवं बेरोजगारी के प्रति आम लोगों को जागरूक भी कर रहे है जब पार्टी के कार्यकर्ता इतनी मेहनत कर रहे है तो मैं कैसे पीछे रह सकता हूँ मैं भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा उक्त बातें तामिया ब्लॉक के चावल पानी क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम भीमखेड़ी में आयोजित गाँधी चौपाल आए लोगों को संबोधित करते हुए सांसद नकुलनाथ ने कही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके ने कहा कि आज हमारे सांसद नकुलनाथ जी ने हमारे बीच पहुँचकर यह जतला दिया है कि वे एवं हमारे नेता कमलनाथ जी हर हाल में हमारे साँथ खड़े है। इस क्षेत्र के लोगो की माँग है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने दशकों पहले इस क्षेत्र की दशा बदलने के लिए जिस देवखोह जलाशय का निर्माण कराया था, अब उस जलाशय के बाँध की ऊँचाई बढाकर जल ग्रहण क्षमता बढ़ाएं जाने की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में बिजली कटौती बेहिसाब की जा रही है। इतने दूरस्थ ग्राम मेंआयोजित गाँधी चौपाल मेंआकर आपने कार्यकर्ताओं के उत्साह को कई गुना अधिक बढ़ा दिया है। गाँधी चौपाल में कई लोगों ने कांग्रेश पार्टी में शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन तामिया ब्लॉक के पर्यवेक्षक जमीलखान ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके तामिया पर्यवेक्षक एवं जनपद पंचायत परासिया के उपाध्यक्ष जमील खान ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन साहू चावलपानी उप ब्लॉक अध्यक्ष उमरावशाह उईके घनश्याम तिवारी भागचंद साहू अशोक राय राजेन्द्र ठाकुर जिला पंचायत सभापति रंजना ठाकुर जनपद अध्यक्ष तुलसा ईश्वर परतेती, अंकित राय दिनेश डेहरिया, महासिंग पटेल सरपंच शंकर कुबरे शारदा डेहरिया मुकेश भाई, हरिराम पटेल देवेंद्र धुर्वे प्यारेलाल उईके देवी पटेल भवानी पटेल भागवत यादव शिवराम यादव जितेंद शाह उईके जगदीश उईके देवेंद्र ठाकुर राजदीप साहू बल्लू सोनी एस पी शर्मा नीलेश राय रूपेश राय बंटी गुप्ता द्रोपदी बाई मोहित सोनी सहित क्षेत्र के लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उपथिति रहे