प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिकों ने खरीदें सामान…….!
व्यंजनों का उठाया लुफ्त
बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर


जिले की बदनावर तहसील के अंर्तगत शासकिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काछीबड़ौदा में माध्यमिक व प्राथमिक के साथ-साथ हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरूजी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप मे मनाया गया। जहां स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा बाल मेले का आयोजन भी किया गया। विभिन व्यंजनों के 20 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए। गोल गप्पे, पोहा, नमकीन, टॉफी के स्टाल पर शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्राम के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिक साथ ही पत्रकार महोदय ने भी खरीददारी कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया हैं। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य उर्मिलासिंह राठौर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश शर्मा,दुर्गा पाटीदार,लक्ष्मणसिंह पंवार दीपसिंह बघेल,तेजल ओसारी,अरविंद पंवार, हिदायत अली सरकेजा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। उधर सरस्वती शिशु मंदिर धमाना में भी बाल मेले का आयोजन किया गया हैं। जिसमें समिति सदस्य कमलसिंह व लोकेंद्रसिंह द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया था। एवं छात्र-छात्राओं द्वारा 10 प्रकार के व्यंजनों की दुकान लगाई गईं थीं। यहां पर भी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक व ग्रामीणों ने बाल मेले का आनंद उठाया। एवं स्कूली छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन बढ़ाया गया हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है