राहुल राठोड़ रिपोर्टर



राजोद- राजोद नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय जैन पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल में आज बाल मेले का आयोजन किया गया।बाल मेले का उद्घाटन प्राचार्य मंगेश जैन द्वारा किया गया। श्री जैन ने विधिवत पूजा अर्चना कर बाल मेले की शुरुआत की और साथ ही इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक हिस्सा बताया। बाल मेले में विघार्थियों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें लगाई गई। साथ ही मेले में विघार्थियों व पालकों के लिए मजेदार खेलों का भी आयोजन किया गया,जो कि आकर्षण का केंद्र रहे। सभी पालकों एवं विघार्थियों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। बाल मेले में विद्यालय के सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा।मेले की संपूर्ण व्यवस्था विघालय द्वारा की गई। इस अवसर पर विघालय प्रबंधन व कार्यक्रम का संचालन सुर्ती जैन व वंशिता जैन द्वारा किया गया।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी