इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन आज एमआईटी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एमआईटी कॉलेज के छात्रों द्वारा कुल 201 यूनिट रक्तदान किया गया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है साथ ही ग्रुप के प्रोफेसरों ने भी इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह रक्त सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक के स्टाफ द्वारा संग्रहित किया गया जो वहां पर आने वाले जरूरतमंद लोगों के काम आएगा, संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान जागरूक अभियान चलाया जाता है जिसके अंतर्गत 5 दिन पूर्व एमआईटी कॉलेज में रक्तदान जागरूकता अभियान किया गया, फल स्वरुप आज रक्तदान शिविर में 201 यूनिट ब्लड उपलब्ध हो पाया इसके लिए उज्जैन वाले ग्रुप, एमआईटी कॉलेज ग्रुप को विशेष धन्यवाद
उज्जयनी रक्त संचार परिवार द्वारा रोजाना आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की व्यवस्था कराई जाती है यह संस्था विगत 7 वर्षों से इस सेवानीय कार्य को कर रही है

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग