शकील खान रिपोर्टर




आज मनावर नगर पालिका अध्यक्ष संगीता पाटीदार सहित पूरी नगर पालिका परिषद ने सीएमओ प्रदीप शर्मा के अड़ियल रवैया के खिलाफ अनुविभागीयअधिकारी (राजस्व) मनावर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनावर को ज्ञापन सौंपा। अनुविभागीय अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी के 14 नव. के आदेश का विवरण गुमराह करने एवं हमारी छवि को धूमिल करने वाला है।नगर में पूर्व सीएमओ के द्वारा जो विकासकार्य किये गए थे उनका भुगतान नही हो रहा है इस संदर्भ मे नगर पालिका के सदस्य और ठेकेदार संयुक्त संचालक इंदौर से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया, संयुक्त संचालक महोदय ने सीएमओ एवं उपयंत्री नगर पालिका मनावर को स्टीमेट/मेजरमेंट तैयार कर इंदौर कार्यालय भेजने के निर्देश दिए किन्तु इसका पालन नही हुआ उल्टे विवाद को बढ़ावा दिया
पिछले 2 वर्षों से नगर में विकास के कोई कार्य नहीं हुए हैं सीएमओ किसी भी ठेकेदार को किए हुए कार्य का भुगतान नहीं कर रहे हैं फल स्वरूप कोई भी ठेकेदार नगर पालिका मनावर में कार्य नहीं करता है इस वजह से मनावर के सारे विकास कार्य रुके पड़े हैं संगीता पाटीदार ने कहा कि नगर में विकास कार्य पूर्व में हुए थे जिनका भुगतान हो ताकि नगर के विकास कार्य सुचारू रूप से हो सके।
इस अवसर पर. नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता शिवराम पाटीदार नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सुरेश पाटीदार व पार्षद श्रीमती सोनाली श्रीवास्तव पार्षद श्रीमती नूरा भाई पार्षद श्रीमती सुमन महेंद्र गहलोत पार्षद श्रीमती रूपाउप्पल आशीष चौबे पार्षद कांतिलाल सोलंकी पार्षद श्रीमती सोनल रवि मित्तल पार्षद अरशद कुरैशी पार्षद सचिन कुशवाह पार्षद सुनील गुप्ता पार्षद राजू पांचाल एवं सही पार्षद
उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है