Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 31, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*चाचौड़ा में राष्ट्रवाद की जीत दिलाओ तो स्वर्ग के द्वार वैसे ही खुल जायेंगे: मुरली धर राव*



मोहन शर्मा रिपोर्टर

गुना। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जी ने चाचौड़ा विधानसभा के चारों मंडलों के पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमे बूथ के त्रिदेव कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि चुनाव के समय हम बूथ पर 50% से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में कराएं तो निश्चित चाचौड़ा विधानसभा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी और यही जीत का मंत्र हे। हमारे एक एक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाएं और उनकी सूची एवं मतदान केंद्र की सूची अपनी जेब में रखे। जिस प्रकार हम अपनी पॉकेट में हनुमान चालीसा रखते हे उसी तरह यह सूची आपके लिए हनुमान चालीसा होगी। और इस संकल्प के साथ हम काम करेंगे तो आने वाले 40 वर्षों तक चाचौड़ा विधानसभा भाजपा के पास रहेगी। देश के कई प्रदेशों में चुनाव हो रहे है और कांग्रेस के मुखिया चुनावी युद्ध से भागकर मंदिरों में बैठे हे। यहा के पूर्व मुख्यमंत्री तो सिर्फ ट्विटर पर ही दिखते है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी आदरणीय पी.मुरलीधर राव जी के गुना नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजापा जनों ने आज गुना जिले की सीमा पाखरिया पूरा पहुंच प्रदेश प्रभारी श्री राव जी की भव्य अगवानी कर स्वागत किया….उनके साथ प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी राहुल कोठारी, प्रभारी मंत्री प्रद्दुम सिंह तोमर, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर भी उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी का गुना जिले में आगमन पर चाचौड़ा विधानसभा के ग्राम पेची , वीनागंज, चाचौड़ा, खटीकिया, जंजाली, नारायण पूरा, राधौगढ़ और रूठियाई में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी श्री राव की भव्य अगवानी कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया।