बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत ग्राम भुवानीखेड़ा में गुरुवार को पानी भरे होद में गिरने से 2 साल के मासूम की मौत हो गई हैं। बच्चे का नाम पिंटू पिता अजय वसुनिया बताया गया है। अस्पताल की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराने के बाद शव को घरवालों के सुपुर्द किया है। बता दें कि खेल-खेल में वह घर के पास ही स्थित होद में गिर गया था। उसके गिरते ही बच्चों ने उसके घर जाकर उसकी मां को बताया तो वह दौड़ कर गई और बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। फिर भी उसे जल्दी ही बदनावर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बाद में अस्पताल की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराने के बाद शव को घर वालों के सुपुर्द किया है। होद चद्दर से ढका हुआ था। लेकिन वह कैसे गिर गया तत्काल पता नहीं चला हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। वहीं घटना से ग्राम व मोहल्ले में शौक छा गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है