Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आकाश मण्डराह की रिपोर्ट

विधायक सुनील उईके
विधायक सुनील उईके

⭕ *विधायक सुनील उईके ने शीघ्र सेंटर निर्माण के लिए दिए निर्देश*

⭕ *जुन्नारदेव कोविड केयर सेंटर भी अपग्रेड होकर अब बनेगा 50 बिस्तरों का*

काेरोना संक्रमण काल में लगातार विधायक जुन्नारदेव सुनील उईके क्षेत्र की जनता के इलाज के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं, जहां एक और उन्होंने जुन्नारदेव के वेकाेली अस्पताल में अपने स्वयं के व्यय से 10 सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन युक्त बिस्तराें की व्यवस्था कराई साथ ही अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए है, वहीं इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए विगत दिन उनके द्वारा 50 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर भी वेकोली अस्पताल में उपलब्ध करा दिये गये है।

*जुन्नारदेव के बाद अब उनका पूरा फोकस दमुआ और तामिया के कोविड-केयर सेंटर के निर्माण की ओर है। सुनील उईके ने संकेत दिए हैं कि शीघ्र ही दमुआ और तामिया में 10 -10 बिस्तरों का कोविड-केयर सेंटर प्रारंभ हो जाएगा। दमुआ और तामिया के कोविड- केयर सेंटर में भी सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन और अन्य सभी आवश्यक उपकरण जैसे नेबुलाइजर, मॉनिटर, ग्लूकोमीटर आदि उपलब्ध रहेंगे।*

विधायक सुनील उईके ने बताया कि डब्ल्यूसीएल प्रबंधन के विशेष सहयोग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है, इस बारे में समस्त स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और डब्ल्यूसीएल के महाप्रबंधक श्री साबिर अली जी से चर्चा हो चुकी है, और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जुन्नारदेव विधानसभा में काेविड केयर सेंटर निर्माण में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

जुन्नारदेव, दमुआ और तामिया के काेविड केयर सेंटर निर्माण के साथ ही एक विशेष वाहन का प्रबंध भी सुनील उईके द्वारा प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा हो चुकी है। यह वाहन ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग का नियमित रूप से कार्य करेगा। जिससे कि इन तीनों सेंटर में ऑक्सीजन की कोई कमी ना हो।

विधायक सुनील उईके ने बताया कि दमुआ और तामिया के सेंटर निर्माण के बाद उनका लक्ष्य है कि चावलपानी/ झिरपा, रामपुर और नवेगांव के शासकीय अस्पतालों में भी ऑक्सीजन सिलेंडर रखवाए जाएं, ताकि इमरजेंसी की स्थिति आने पर वहां भी ऑक्सीजन की कमी ना हो। इन स्थानों पर गम्भीर स्थिति में मरीज आने पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सके।