Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय द्वारा वाणिज्य एवं प्रबंधन के छात्र -छात्राओं को औद्योगिक क्षेत्र के महत्व एवं औद्योगिक इकाई के सम्पूर्ण क्रियान्वयन की जानकारी देने के उद्देश्य से दिनांक 19/11/2022 को महाकौशल रिफैक्ट्रीज, प्राईवेट लिमिटेड, कटनी, का भ्रमण कराया गया। महाकौशल रिफैक्ट्रीज, प्राईवेट लिमिटेड, के प्रबंधक श्री अरविन्द गुगालिया, सीनियर जनरल मैनेजर श्री वी.एम. लोथे का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ एवं मैनेजर श्री विकास विष्वकर्मा के द्वारा सम्पूर्ण औद्योगिक इकाई की प्रक्रिया, उत्पाद निर्माण, मशीनरी संचालन एवं श्रमिक प्रबंधन आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। यह भ्रमण छात्र -छात्राओं को अत्यंत रोचक लगा एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मुकेश कुमार गोयल द्वारा छात्र -छात्राओं को यह बताया गया कि, इस प्रकार के भ्रमण वाणिज्य एवं प्रबंधन के छात्र -छात्राओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते है अतः विश्वविद्यालय में भविष्य में भी इस प्रकार के भ्रमण निरंतर कराये जाएगें। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सैल के प्रमुख श्री भावेश कुमार मिश्रा जी के नेतृत्व में यह अवगत कराया गया की औद्योगिक इकाईयों के भ्रमण भविष्य में भी निरंतर होते रहेंगे। इस भ्रमण में वाणिज्य एवं प्रबंधन के छात्र -छात्राओं के साथ वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मुकेश कुमार गोयल, सहायक प्राध्यापक डाॅ. राजेष तिवारी, श्री आनन्द नन्दवानी, श्री शीतल कुमार सेन, श्री जगदीश चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे। अन्त मे वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. मुकेष कुमार गोयल द्वारा महाकौषल रिफैक्ट्रीज, प्राईवेट लिमिटेड की सम्पूर्ण टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।