बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए जिले की उपयात्रा माँ एकवीरा मंदिर से प्रारंभ होकर सीतलामाता बस स्टैंड जहा टांटिया मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। बाद में उपयात्रा भेरू उखलियां,सभामंच चौराहा, मोदी चौराहा,कचहरी चौक, जवाहर मार्ग,सोमेश्वर चौराहा,पिपलेश्वर मंदिर चौराहा,अंबेडकर चौराहा,बस स्टैंड,बड़ी चौपाटी होकर पिटगारा पहुंची। बोराली-कानवन होकर शाम को नागदा पहुंचेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता उपयात्रा में सेवादल की टोपी पहनकर शामिल हुए। भारत माता की जय,भारत जोड़ो यात्रा तिरंगे हाथ में लेकर रैली के रुप में निकले। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग