Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उपयात्रा में मात्रशक्ति भी हुई शामिल

जगह-जगह उपयात्रा का लोगों ने किया स्वागत

बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपयात्रा कांग्रेस के युवा नेतत्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में धार जिले की उपयात्रा इंदौर में शामिल होगी। उपयात्रा बदनावर विधानसभा क्षेत्र के भेसोला से बुधवार को प्रांरभ होकर बदनावर,कानवन,नागदा, सादलपुर होकर लेबड़ पहुंची थी। उपयात्रा शनिवार को लेबड़ से शुरु हुई। जो लेबड़ चौराहा,मालती चौराहा,घाटाबिल्लौद होकर बेटमा पहुची। जहां देपालपुर तहसील के कांग्रेस के पदाधिकारियों को उपयात्रा का प्रभार सौंपा गया। उपयात्रा में मातृशक्ति भी शामिल हुईं। उपयात्रा का जगह-जगह कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया हैं। उपयात्रा में श्रीमती प्रभासिंह गौतम, विजेता त्रिवेदी,मनोजसिंह गौतम,माधुरी सोनी,सुनील सांखला, शंकरलाल चौहान, धार जिला उपयात्रा प्रभारी जसवीरसिंह छाबड़ा,रईस पार्षद,राकेश गौतम,मुकेश कलमोदिया पीथमपुर,मोहनसिहं पटेल उपड़ी,राकेश चौधरी भेसोला,राजेश पटेल,डॉ.जाकिर पटेल,एसआर गोयल,रमेश शर्मा,रईस शेख,टोनी गौतम,वरदीचंद माली,नानू सौराद,कृष्णा पाटीदार एकलदुना,रोहित पंवार,मोहनलाल पंवार घाटाबिलौद, अजुजीदीन खान, मुस्तकीम टेलर,मोहनसिंह उज्जेनी,रमेशचंद्र पिपलीया, किशोर मालवीय पिपलदा, दिनेश वर्मा बाछनपुर,राम पटेल बिजापुर,लक्की पटेल भगोदा,सुरेश पंवार,जाकिर, राकेश चौधरी गुणावद,ईश्वर चौधरी सुलावड़,रामलाल रघुवंशी अकोलिया,आंनद करोले,पप्पु पटेल पीथमपुर, अमित सोनी,राहुल पार्षद, मनोज चौहान नौगांव,प्रकाश सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस संगठन पदाधिकारी एवं लेबड, पीथमपुर,एकलदुना,अंतराय, पिपलीया,पिपलदा,गुणावद, बिजापुर,सुलावड सहित कई गांवों के कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी विधानसभा क्षेत्र बदनावर महेश पाटीदार ने दी।