बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत मीडियाकर्मी पर सटोरियों द्वारा हमला किया गया जो निदंनीय है। तथा मारपीट करने वाले अवैध धंधेबाज आरोपियों के विरुद्ध प्राण-घातक हमले की धाराएं लगायी जाना चाहिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम ने पत्रकार विक्की राजपुरोहित एवं परिजनों पर शुक्रवार की शाम को घर में घुस कर किये गए हमले की निंदा करते हुए कहा कि अवैध धंधेबाजों की गतिविधि उजागर होने के डर से पत्रकार पर हमला किया गया हैं। यह हमला अवैध धंधा करने वाले की सोची समझी साजिश है। पत्रकार सटोरियों के अवैध धंधे को मीडिया के माध्यम से उजागर करना चाहते थे। अवैध रुप से सट्टे-जुए का धंधा करने वाले लोगों ने कोद निवासी पत्रकार विक्की राजपुरोहित व उनके पिताजी एवं भाई के साथ मारपीट की घटना की गयी हैं। घटना के आरोपी पत्रकार पर हमला कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को डरा धमकाकर अवैध गतिविधि जारी रखने की बदनियत रखते है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया हैं। किंतु प्रकरण में प्राण-घातक हमले की धारा लगाना चाहिए थी। विक्की और उनके पिताजी को गंभीर चोंट लगने के कारण जिला अस्पताल रैफर किया गया है। कांग्रेस परिवार घायल पत्रकार के साथ खड़ा है। जिलाध्यक्ष गौतम ने आगे बताया हैं कि पिछले सप्ताह घटगारा में क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर 32 सटोरियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी थी। जिसके बाद मेरे द्वारा अवैध सट्टे के धंधे के विरुद्ध कथन दिया गया था। जिससे सट्टे-जुंए की टेबल चलाने वाले धंधेबाजों में पुलिस कार्रवाई का भय फैला हुआ है। पत्रकार विक्की राजपुरोहित के परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक धाराओं में कार्रवाई की जाना चाहिए। उक्त जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी विधानसभा बदनावर महेश पाटीदार ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है