जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे



राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार आज सविधान दिवस के अवसर पर शासकीय भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी के रूसा हाल में संविधान दिवस पर व्याख्यान एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
सविधान दिवस के इस शुभ अवसर पर श्री आनंद कुमार तिवारी प्रधान जिला न्यायधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव अमित सिंह सिसोदिया , मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट श्री मति सीता कनोजे , प्राचार्य श्री एल एल गुप्ता,केरियर सेल प्रभारी श्री मधु सूदन चोबे,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी श्री दिलीप मुजाल्दा एवं विधिक सकाय एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
व्याखान में श्री तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में सही मार्ग पर चलने की सलाह दी और कहा की हमेशा सत्य की राह पर चले और अपने जीवन का एक बड़ा लक्ष्य रखे और उससे प्राप्त करने के लिए रात दिन परिश्रम करें। उन्होंने संविधान के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य पर विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों व प्रधानाध्यापक द्वारा वरिष्ठजनों के अधिकार, संविधान के मूल अधिकार पर जिज्ञासावश प्रश्न किए गए जिसका श्री तिवारी प्रधान न्यायाधीश जी ने हर एक को उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है