ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय



एंकर रायसेन जिले की जनपद पंचायत सांची के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आमखेड़ा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद के ग्राम आमखेड़ा स्थित ग्रामीण खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा कलेक्टर अरविंद दुबे सहित संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण खेल मैदान को समतल करने तथा साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए, जिससे कि खिलाड़ी यहां अभ्यास कर सकें तथा खेल गतिविधियों का आयोजन हो सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ