Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जंगल के हरेभरे पेड़ों की अंधा धुंध कटाई के साथ आए अवैध उत्खनन के मामले सामने एक खेत मालिक फार्म हाउस के लिए बगैर परमिशन के काटेे सैकड़ों पेड़

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन तहसील के भरदा चंदौरा के नजदीक कौड़ी के मोल खरीदी जा रही कई जमीनें।
ग्रामीणों ने बताया कि भरदा चंदौरा के आस-पास गरीबों की जमीनों को राजधानी भोपाल सहित अन्य जगह के बड़े लोग कोड़ी के दाम खरीद रहे हैं। पहले ग्रामीणों को रुपए देकर कर्जदार बनाते हैं, फिर मनमाने दाम पर खरीद लेते हैं। रायसेन जिले में यह गोरखधंधा कई जगह और लंबे अरसे से धड़ल्ले से चल रहा है। वन महकमे के वरिष्ठ अधिकारी गंभीरता से ध्यान नहीं देते।इससे इनका जमींदारों से याराना संबंध उजागर हुए हैं।
इनका कहना है….
भरदा में पेड़ काटे जाने की शिकायत के बाद मौके पर जाकर जांचकी गई है। जिसमें कुछ पेड़ राजस्व भूमि से कटना पाया गाया है। जांच रिपोर्ट एसडीएम एलके खरे को सौंपी जा रही है। इस मामले में अब वे ही कार्रवाई करेंगे।अजय प्रताप पटेल, तहसीलदार रायसेन
राजस्व और वन विभाग लगे जांच में, भोपाल के बिल्डर हाशिम मियां ने खरीदी है ग्राम वर्धा में 100 एकड़ से अधिक जमीन जिले में जंगल की बेजा कटाई के साथ अवैध उत्खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ अब बाहरी लोग भी जिले में जंगल से लगी जमीन खरीदकर पेड़ों की कटाई कर कब्जा कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रायसेन वन परिक्षेत्र के ग्राम भरदा चंदौरा में सामने आया है। जहां भोपाल के कालोनाइजर किसी हाशिम खान ने सौ एकड़ से अधिक जमीन खरीदी है। इस जमीन पर नाले के बगल से लगे सौ से अधिक पेड़ मशीनों काटकर जड़ से नेस्तनाबूद कर दिए गए हैं।इनमें बरगद और पीपल के पुराने पेड़ भी हैं। यह पेड़ों की कटाई का बड़ा मामला सामने आने के बाद वन और राजस्व विभाग की टीमें जाच के लिए मौके पर पहुंचीं।जांच कार्रवाई के दौरान दोषी पाए गए डिप्टी नरेश कुमार कुशवाहा और फारेस्ट गार्ड सतीश खत्री को सस्पेंड कर दिया गया है।आखिर डीएफओ ओबेदुल्लागंज डीएफओ विजय कुमार सिंह ने सारे मामले में दोषी दो वनकर्मियों को निलंबित क्यों नहीं किया।
आस-पास के लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि ब उक्त जमीन बीते एक दो सालों में दो बार बिक चुकी है। इस बार भोपाल निवासी बिल्डर हाशिम खान ने खरीदी है। जो जेसीबी मशीनों से बैखोफ होकर जमीन को लेबल कर वा रहा है। इसी जमीन के पास वन और राजस्व विभाग की जमीन भी है। हाशिम खान का लगभग 107 एकड़ का फार्म एक जाई नहीं है। बीच में नाला और राजस्व तथा वन भूमि भी है। एक सरकारी रास्ता भी निकाला हुआ है। जिस पर उक्त व्यक्ति ने कब्जा कर गेट लगा दिया है। वन और राजस्व विभाग की टीम की जांच में सामने आया कि हाशिम खान ने कई पेड़ राजस्व विभाग की जमीन से काटे हैं।

एसडीएम करेंगे कार्रवाई….

कलेक्टर अरविंद दुबे ने मीडिया कर्मियों को बताया कि राजस्व विभाग की जमीन पर खड़े पेड़ काटने के मामले में अब एसडीएमएलके खरे कार्रवाई करेंगे। हालाँकि इसमें कुछ जुर्माना ही किया जा सकता है।लेकिन निजी जमीन पर खड़े पेड़ काटने के मामले में भी कार्रवाई भी की जा सकती है। क्योंकि निजी जमीन पर खड़े पेड़ काटने के लिए भी नियमानुसार राजस्व विभाग से अनुमति लेना जरूरी है, जो कि उक्त व्यक्ति ने नहीं ली है।