बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर


जिले की बदनावर तहसील के अंर्तगत ग्राम बालोदा के ग्रामीणों द्वारा रहवासी क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को हटाकर अन्य स्थान पर लगाने की मांग की हैं। संबंध में ग्रामीणों ने एक लिखित ज्ञापन एसडीएम वीरेंद्र कटारे को सौंपा गया हैं। जिसमें बताया गया है कि ग्राम पंचायत बालोदा में घटगारा मार्ग पर शासकीय शराब दुकान संचालित की जा रही है। शराब दुकान के समीप 20 से अधिक मकान बने हुए है। जिसमें परिवार के सदस्य सहित महिलांए भी रहती है। शराबियों द्वारा शराब पीकर गाली गालौच कर आपस में विवाद करते रहते है। तथा महिलाओं को देख अपशब्दों को प्रयोग कर छेड़खानी करने पर उतारू हो जाते है। कई बार विवाद की स्थिति भी बनती है। शराब दुकान गांव आबादी के रहवासी क्षेत्र में होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों द्वारा शराब दुकान हटाकर अन्यत्र संचालित करने की मांग की गईं हैं। इस लिखित ज्ञापन पर कई ग्रामीणों ने अपने-अपने हस्ताक्षर कर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है