बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर



जिले की बदनावर तहसील के कांग्रेस के कर्मठ युवा नेता व साथ ही युवा नेता राहुल गांधीजी की कन्याकुमारी से काश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का इंदौर जिले की राउ मे बदनावर के कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया गया हैं। इसके साथ-साथ राहुल गांधी को बदनावर आने का निमंत्रण भी दिया गया है। बदनावर विधानसभा की और से मेडिकेप्स कॉलेज इंदौर के समक्ष मंच लगाकर बदनावर विधानसभा की ओर प्रदेश सचिव मनीष बोकड़िया के नेतृत्व मे राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,आदि का स्वागत किया गया। तथा राहुल गाँधी से मिलकर धार जिले की राजनीति व गतिविधि से अवगत करवाकर बदनावर विधानसभा के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के समापन पश्चात बदनावर आने का निमंत्रण भी दिया गया। इस अवसर पर महेन्द्रसिंह पटेल,दुर्गाशंकर,महिपालसिंह पंवार खेड़ी,धर्मेंद्रसिंह, पटेल, शाकिर खान,भानुप्रतापसिंह राठौर,शरीफ पटेल,महेन्द्र कैसूर,हर्ष सेन,सुनील,अम्बाराम,बिंदु, विष्णु,कालूराम,धीरजसिंह राठौर,कंवरलाल पटेल,संतोष मुनिया आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा की आमसभा उज्जैन में शाम 4 बजे होगी। जिसमे अधिकाधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने की अपील भी की है। उक्त जानकारी कांग्रेस मीडिया प्रभारी विधानसभा बदनावर महेश पाटीदार ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है