Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा- नर्मदापुरम रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक जे एस राजपूत अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरदा जिले के सभी थाना क्षेत्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लेंगे। इन दिनों रेंज कि आईजी दीपिका सूरी का भी दौरा प्रस्तावित है इससे पहले डीआईजी का यह दौरा पुलिस महकमे की सभी तैयारियों के लिए अहम साबित होगा।

उप पुलिस महानिरीक्षक  जोन नर्मदापुरम के द्वारा थाना टिमरनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया, डीआईजी श्री राजपूत के द्वारा अपराध, मर्ग एवम थाने पर संधारित रजिस्टर का निरीक्षण किया गया एवं थाने के रख रखाव साफ सफाई के संबंध में निरीक्षण भी किया गया।

थाना टिमरनी के अधिकारी कर्मचारियों को थाने की कार्यप्रणाली के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। डीआईजी श्री राजपूत के द्वारा थाना प्रांगण में वृक्ष रोपण किया गया । इस दौरान थाने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हरदा मनीष कुमार अग्रवाल, एसडीओपी टिमरनी  पूजा पटेल,थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक सुशील पटेल एवं थाने का समस्त स्टाप उपस्थित रहा l

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍