Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर 30 नवंबर को रहटगांव में लगेगा।

विद्युत वितरण कम्पनी व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा क्लस्टर स्तर पर विद्युत बिल सुधार तथा जल जीवन मिशन संबंधी पेयजल योजनाओं संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। उपमहाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि इसी तरह का शिविर 30 नवम्बर को ग्राम पंचायत रहटगांव में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस शिविर में ग्राम रहटगांव, झाड़बीड़ा, फुलड़ी, गाड़ामोड़ खुर्द, छिदगांव तमोली, नजरपुरा, छिरपुरा, आमसागर, बोथी, कासरनी, खमगांव तथा बड़वानी के ग्रामीणजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व विद्युत वितरण कम्पनी संबंधी समस्याओं के संबंध में आवेदन दे सकते है। उन्होने बताया कि इस शिविर में बिजली बिल जमा करने, नये विद्युत कनेक्शन लेने, विद्युत कनेक्शन कटवाने संबंधी आवेदनों के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नल जल योजना, जल कर वसूली संबंधी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍