ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय



एंकर रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा द्वारा बेगमगंज तहसील के ग्राम बेरखेड़ी बरामदगढ़ी में आंगनवाड़ी केन्द्र भवन का निरीक्षण किया गया तथा सामग्री वितरित की गई। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या, नियमित आने वाले बच्चों की संख्या, गर्भवती माताओं की संख्या तथा पोषण आहार वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, सिलवानी विधायक सिंह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा द्वारा बेरखेड़ी बरामदगढ़ी के शासकीय स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…