Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन : कार्तिक मेले के इतिहास में यह पहला अवसर था जब अखिल भारतीय मुशायरे में सम्मिलित प्रत्येक शायर ने राष्ट्र प्रेम और मोहब्बतों के संदेश को अपने कलाम के ज़रिये आम किया और श्रोताओं ने तालियों की गूंज में इसका भरपूर समर्थन किया।
मुशायरा समिति संरक्षक रामेश्वर दुबे और संयोजक श्रीमती नजमा बी फिरोज़ पठान के संरक्षण में मुशायरा समिति के प्रभारी अधिकारी अन्तर्राष्ट्रीय शायर अहमद रईस निज़ामी ने जिन शायरों को आमंत्रित किया था उन्होंने अपने कलाम और प्रभावशाली प्रस्तुतुकरण से इस मुशायरे को एक सफ़ल आयोजन के रूप में स्थापित कर दिया। यह मुशायरा तालियों की गड़गड़ाहट और वाह वाह की सदाओं के साथ सफलतापूर्वक सवेरे पौने पांच बजे तक चलता रहा।
नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य और मुशायरा समिति संरक्षक रामेश्वर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस मुशायरे में संयोजक श्रीमती नजमा बी फिरोज़ पठान और अपर आयुक्त आदित्य नागर सहित समिति सदस्य पार्षदगण, आमंत्रित अतिथिगण और मुशायरा प्रेमी श्रोता बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।
मुशायरे में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नईम अख़्तर ख़ादमी को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद अवार्ड से सम्मानित किया गया।
मुशायरे में सरदार चरनसिंह बशर लखनऊ, शबीना अदीब कानपुर, नईम अख़्तर खादमी, जौहर कानपुरी, हाशिम फिरोजाबादी रायबरेली, नज़र बिजनौरी मुंबई, डा खालिद नैयर अमरावती, डा ज़िया टोंकी राजस्थान, एजाज़ अंसारी दिल्ली, अनवर अमान आगरा, क़मर एजाज़ औरंगाबाद,सिकन्दर हयात गड़बड़ उत्तराखंड, सुफियान क़ाज़ी खंडवा, के साथ ही हनीफ राही, गुलरेज़ अली और आरिफ वारसी ने अपना शानदार कलाम पेश किया। मुशायरे का संचालन सुप्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय शायर/नाज़िम नदीम फर्रुख ने किया।
उपस्थित अतिथियों और शायरों का स्वागत सम्मान मुशायरा समिति के सरक्षक रामेश्वर दुबे, संयोजक श्रीमती नजमा फिरोज़ पठान, पार्षद इमरान खान, पार्षद पति अनवर नागौरी, मुजीब सुपारीवाला, सादिक कुरेशी, सचिव और मुशायरा प्रभारी अधिकारी अहमद रईस निज़ामी ने किया।
स्वागत सम्मान का आरंभिक संचालन और आभार अहमद रईस निज़ामी द्वारा प्रकट किया।
उल्लेखनीय होगा कि नगर निगम गत कई दशकों से कार्तिक मेले में अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित करती आ रही है। गत 33 वर्षों से इस आयोजन की जिम्मेदारी निगम के वरिष्ठ और योग्य अधिकारी अहमद रईस निज़ामी बखूबी संभाले हुए हैं। निज़ामी की विशेषता यह है कि इन्होंने बहुत बड़ी संख्या में ऐसे शायरों को उज्जैन बुलाया जिन्हें उज्जैन वालों ने पहले कभी नहीं सुना था इनमें निदा फ़ाज़ली, कैफ भोपाली, सकलैन हैदर, इमरान प्रतापगढ़ी सहित बेशुमार लोकप्रिय शायर सम्मिलित हैं।
विशेष उल्लेख
गत रात्रि को कार्तिक मेले के मुशायरे में लोकप्रिय शायर हाशिम फिरोजाबादी ने माईक से इस बात का इज़हार किया कि रईस निज़ामी पूरे देश में सब से ज़्यादा शरीफ़ और ईमानदार कन्वीनर हैं, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के बेशुमार लोकप्रिय शायरों को उज्जैन वालों से रू बरु कराया।
साथ ही बधाई और धन्यवाद दिया
एक सफल आयोजन के लिए उज्जैन नगर निगम महापौर मुकेश टटवाल, अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव बधाई के पात्र हैं, साथ ही मुशायरा प्रेमी नागरिकों की ओर से महापौर और अध्यक्ष को धन्यवाद कि निगम ने दशकों पुरानी मुशायरा आयोजन की परम्परा को कायम रखा है।