खिलाड़ियों की छुपी हुई प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर – पं रमेश दुबे जी
जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर





चौरई । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के दशहरा मैदान में आयोजित विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी द्वारा किया गया।
पूर्व विधायक श्री दुबे ने उपस्थित नागरिकों एवं खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। श्री दुबे ने प्रतियोगी खिलाड़ियों से मैदान पर जाकर परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला अफजाई किया और खेल भावना से खेलने की अपील करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी गई ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने कहा की सेहत के लिए खेल बहुत उपयोगी होते है सभी बच्चों को अपनी रुचि अनुसार खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवम भाजपा सरकार की मंशा भी आपके रुचि खेलो की ओर बढ़ाने में है इसी कारण मुख्यमंत्री कप के साथ साथ स्कूल कालेज स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताए आयोजित की जाती है मुख्यमंत्री कप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है ।
उक्त कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, नपा उपाध्यक्ष सिरपत नायक, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, भाजपा नेता शरद खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, संजय सुकांत, अमित सोनी, नीलू निर्मलकर, महेंद्र वर्मा, अनुराग जैन, प्रदीप शर्मा, पंकज साहू समेत बीईओ आरके बघेल, संकुल प्राचार्य नेतराम सोनी, खेलकूद प्रभारी संजय शर्मा, मुकेश जैन, ललित मलानी सहित विकासखंड के सभी शिक्षक शिक्षिकाए एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है