Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी तथा विधायक रामपाल सिंह ने बेरखेड़ी बरामदगढ़ी में दो करोड़ 20 लाख रू के निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन जिले कि तहसील बेगमगंज में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह द्वारा बेगमगंज तहसील के ग्राम बेरखेड़ी बरामदगढ़ी में 164.92 लाख रू लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 22 लाख रुपए की लागत के पंचायत भवन तथा 33 लाख 50 हजार रुपए की लागत से शास.माध्यमिक शाला बेरखेड़ी बरामदगढ़ी में भवन का निर्माण एवं अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि लोगों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। हमारा मध्यप्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर हैं। रायसेन सहित प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज यहां 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया गया है। इस भवन के बन जाने से विभिन्न बीमारियों का ईलाज गांव में ही मिलेगा, ग्रामीणों को कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि गॉवों में स्वास्थ्य केन्द्रों को टेलीमेडिसिन से जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से मरीज स्वास्थ्य केन्द्र में बैठकर ही जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं, इलाज करा सकते हैं। स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग 80 से अधिक प्रकार की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध होगीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चों और गर्भवती माताओं का टीकाकरण भी होगा। साथ ही विभिन्न प्रकार की जांच और उपचार भी हमलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि यहां पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया है। इस भवन के बन जाने से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ मिलेगा। यहां पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक के साथ निर्धारित दिवसों में पटवारी भी बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर काम किया जा रहा है। गॉव में शास.माध्यमिक शाला भवन के साथ ही अतिरिक्त कक्षों का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का लाभ सुगमता से जरूरतमंदों तक पहुंचे, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गॉव, कस्बे और नगर के विकास के लिए वह संकल्पित हैं। क्षेत्र में तेजी से विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। गॉवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है जिससे ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा के साथ ही विकास के नए अवसर मिल रहे हैं। साथ ही स्कूल भवन, आंगनवाड़ी भवन, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण सहित गॉव के विकास और ग्रामीणों की आर्थिक उन्नति के लिए सभी जरूरी कार्य किए जा रहे हैं। विधायक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग चाहे किसान हो, युवा हो, महिलाएं हो, वृद्ध हो सभी को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बेरखेड़ी बरामदगढ़ी की सरपंच श्रीमती सीमा चौधरी सहित अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।