बी.एल.सूर्यवंशी रिपोर्टर

धार जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत लेबड़-नयागांव फोरलेन से सटा पिटगारा-पेटलावद व्हाया झाबुआ मार्ग पर यश कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारने पर दो लोगों की मौत हो गयी हैं। दोनों मृतक आपस में मामा-भानजे रिस्तेदार बताए गए है। घटना मे घायल व्यक्ति को कांग्रेस के सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल बदनावर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। किंतु एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। विधायक प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर से उज्जैन राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी बदनावर के यश कॉलेज के समीप दुर्घटना में घायल एक युवक सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। विधायक ग्रेवाल अन्य साथियों की मदद से घायल को लेकर शासकीय अस्पताल बदनावर पहुॅचे। तथा इलाज शुरु होने तक अस्पताल में ही रुके रहें। घटना में दंतोडिया निवासी शांतिलाल पिता मांगीलाल अनुसूचित जाति 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गईं थी। जबकि घायल मनोज पिता शांतीलाल डाबी निवासी ढोलाना ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मृतकों के दोनो के परिजनों को सूचना दी गयी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को दोनों शवों को सुपुर्द किया गया हैं। दोनों शवों को अपने-अपने परिवार ने गृह ग्राम में ले जाकर दाह संस्कार किया गया है।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…