Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्री गर्ग व जिला पंचायत के सीईओ ने शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

जिले के नागरिकों को विद्युत एवं नल जल योजना में प्रदत्त सेवाओं के संचालन में नये बैचमार्क स्थापित करने के उद्देश्य कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देशन में जल ज्योतिर्मय समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में जल ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन रहटगांव में बुधवार को पालीवाल स्कूल परिसर में किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने उपस्थित होकर ग्रामीणों से चर्चा की तथा समस्याओं के निराकरण के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।


उपमहाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने बताया कि ने बताया कि इस शिविर में समीपस्थ 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजनों की पेयजल व विद्युत संबंधी समस्याएं सुनी गई। शिविर में 165 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी से संबंधित 144 एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित 21 शामिल है।

इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 11 तथा विद्युत विभाग की 138 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष के निराकरण के लिये आवेदक को समय सीमा बता दी गई है। शिविर में ग्रामीणजन के शिकायतों के निराकरण के लिये दोनों विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍