
आबकारी विभाग हरदा के दल ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम के लिये गत दिवस कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल ने बताया कि टिमरनी क्षेत्र के ग्राम पिपल्याकला, साल्याखेड़ी, काकड़दा, नयापुरा, सन्यासा नहर, गोंदागांव तथा वृत्त खिरकिया के सुल्तानपुर तथा रोलगांव में दबिश देकर कुल 56 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 610 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये। उन्होने बताया कि सन्यासा नहर गोंदागांव के पास एक मोटर साइकिल बिना नम्बर के जप्त की गई, वाहन चालक अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मोटर साइकिल से 2 केनों में भरी हुई कुल 53 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जप्त किये गये मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य 48300 रूपये है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के.सी. चौहान, वृत्त खिरकिया प्रभारी दीपिका वाईकर व समस्त आबकारी आरक्षकों व नगर सैनिक का योगदान रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन